Site icon Samagra Bharat News website

श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से हेलीकॉप्टर से कर सकेंगे माता वैष्णो देवी यात्रा

Similarly, the battery car route was also closed due to stone falling on the Ardhkumari Bhawan road of Shri Mata Vaishno Devi Yatra Marg.

समग्र समाचार सेवा
जम्मू-कश्मीर, 6जनवरी। जम्मू-कश्मीर में पिछले कई दिनों से भारी बर्फबारी और बारिश से कई क्षेत्रों में हालात खराब हैं। इससे कश्मीर घाटी और जम्मू के कई पर्वतीय इलाकों में सड़क संपर्क टूट गया है। इसी तरह श्री माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग के अर्द्धकुंवारी भवन मार्ग पत्थर गिरने की वजह से बैटरी कार मार्ग भी बंद हो गया. बताया गया कि बीते बुधवार की देर शाम हालात को देखते हुए माता वैष्णो देवी यात्रा स्थगित कर दी गई. बताया गया कि कल गुरुवार को मौसम का आकलन करने के बाद यात्रा दोबारा शुरू की जाएगी. हालांकि इस बीच माता के दर्शन की चाह रहने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. श्रद्धालुओं के लिए हेलीकॉप्टर यात्रा आज गुरुवार सुबह से शुरू कर दी गई है।

Exit mobile version