Site icon Samagra Bharat News website

भारतीय खेल प्राधिकरण ने 117 एथलीटों के लिए राष्ट्रीय शिविर 31 मार्च तक बढ़ाने की दी स्वीकृति

The Sports Authority of India has organized 117 track events at five venues across the country in preparation for this year's Commonwealth

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 6जनवरी। भारतीय खेल प्राधिकरण ने इस वर्ष बर्मिंघम में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों और हांग्जोऊ में होने वाले एशियाई खेलों की तैयारी के लिए देश भर में पांच स्थानों पर 117 ट्रैक एंड फील्ड एथलीटों और 45 कोचिंग और सहायक कर्मचारियों के लिए राष्ट्रीय शिविर को 31 मार्च तक बढ़ाने की मंजूरी दे दी है।

64 पुरुष और 53 महिला एथलीटों के लिए राष्ट्रीय शिविर नेताजी सुभाष नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स (पटियाला), लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय (तिरुवनंतपुरम), भारतीय खेल प्राधिकरण-साई राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र (बेंगलुरु), जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम (नई दिल्ली) और ऊषा स्कूल ऑफ एथलेटिक्स (बालुसरी) में हो रहे हैं।

17 वर्ष की उम्र में, विश्व अंडर-20 चैंपियनशिप में लंबी कूद की रजत पदक विजेता शैली सिंह शिविर में सबसे कम उम्र की एथलीट हैं। सीमा पुनिया, जिन्होंने 2002 में विश्व जूनियर चैंपियनशिप में डिस्कस थ्रो स्पर्धा का कांस्य पदक जीता था और पिछले चार राष्ट्रमंडल खेलों में से प्रत्येक में पोडियम पर रही हैं, शिविर में सबसे अनुभवी एथलीट हैं।

टोक्यो ओलंपिक खेलों के भाला फेंक के स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा संयुक्त राज्य अमेरिका के चुला विस्टा में कोच डॉ. क्लॉस बार्टोनिट्ज़ के साथ प्रशिक्षण ले रहे हैं।

एथलीटों के नाम : पुरुष :

400 मीटर दौड़ : मोहम्मद अनस याहिया, अरोकिया राजीव, अमोज जैकब, नोआ निर्मल टॉम, नागनाथन पांडी, हर्ष कुमार, आयुष डबास, विक्रांत पांचाल, मोहम्मद अजमल, सार्थक भांबरी, कपिल, राजेश रमेश, करणप्रीत सिंह और राशिद।

800 मीटर और 1500 मीटर दौड़ : मंजीत सिंह, अजय कुमार सरोज, अनकेश चौधरी, कृष्ण कुमार, राहुल, शशि भूषण, अभिनंदन सुंदरेसन, अंकित और मुजमिल अमीर।

5000 मीटर और 10,000 मीटर दौड़ : अभिषेक पाल, धर्मेंद्र, कार्तिक कुमार और अमित जांगीर

3000 मीटर स्टीपलचेज: अविनाश सेबल, शंकर लाल स्वामी, बालकिशन, मोहम्मद नूर हसन और अतुल पूनिया।

400 मीटर बाधा दौड़: अय्यासामी धरुन, एम पी जाबिर, संतोष कुमार, धवल महेश उटेकर और थॉमस मैथ्यू।

रेस वॉक: मनीष सिंह रावत, संदीप कुमार, राम बाबू, विकास सिंह, एकनाथ, जुनैद, सूरज पवार और अमित खत्री।

लंबी कूद: निर्मल साबू, मोहम्मद अनीस, युगांत शेखर सिंह और टी जे जोसेफ।

ट्रिपल जंप: यू कार्तिक, अब्दुल्ला अबूबकर, एल्धोस पॉल और गैली वेनिस्टर देवसहायम।

शॉटपुट: तजिंदरपाल सिंह तूर, ओम प्रकाश सिंह और करणवीर सिंह।

डिस्कस थ्रो: अभिनव, इकराम अली खान और अर्जुन कुमार।

भाला फेंक: रोहित यादव, साहिल सिलवाल, यशवीर सिंह, अर्शदीप सिंह और अभिषेक द्राल।

महिला:

100 मीटर और 200 मीटर दौड़ : दुती चंद, एस धनलक्ष्मी, हिमा दास, ए के दानेश्वरी, पी डी अंजलि, एन एस सिमी, कावेरी पाटिल और नित्या गांधे।

400 मीटर दौड़ : अंजलि देवी, एम आर पूवम्मा, वीके विस्मया, प्रिया एच मोहन, वी रेवती, वी सुभा, सुमी, रचना, नैंसी, आर विथ्या, दांडी ज्योतिका श्री और जिसना मैथ्यू।

800 मीटर, 1500 मीटर और 5000 मीटर दौड़ : लिली दास, पी यू चित्रा, चंदा और चत्रु गुमनाराम।

5000 मीटर और 10,000 मीटर दौड़ : कविता यादव।

मैराथन दौड़ : सुधा सिंह।

3000 मीटर स्टीपलचेज: पारुल चौधरी और प्रीति लांबा।

रेस वॉक: भावना जाट, प्रियंका गोस्वामी, सोनल सुखवाल, रमनदीप कौर और रवीना।

लंबी कूद: शैली सिंह, रेणु, एंसी सोजन और पूजा सैनी।

शॉटपुट: मनप्रीत कौर सीनियर, आभा कठुआ और कचनार चौधरी।

डिस्कस थ्रो: सीमा पुनिया, कमलप्रीत कौर, निधि रानी और सुनीता।

भाला फेंक: अन्नू रानी, ​​​​कुमारी शर्मिला और संजना चौधरी।

हैमर थ्रो: मंजू बाला और सरिता आर सिंह।

हेप्टाथलॉन: पूर्णिमा हेम्ब्रम, मरीना जॉर्ज, सोनू कुमारी और काजल।

Exit mobile version