Site icon Samagra Bharat News website

जम्मू-कश्मीर के बडगाम के बडगाम में सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकवादीयों को किया ढेर

Three Jaish-e-Mohammed terrorists were killed in an overnight encounter between security forces and terrorists in Jammu and Kashmir's Budgam

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 7 जनवरी । जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच रात भर चली मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकवादी मारे गए। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि बडगाम जिले के जोल्वा गांव में बृहस्पतिवार देर रात मुठभेड़ शुरू हुई थी। मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए हैं। कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने कहा, ‘‘ मारे गए सभी आतंकवादी जैश-ए-मोहम्मद से संबद्ध थे। तीन एके56 राइफल और अन्य सामान मुठभेड़ स्थल से बरामद हुए हैं।’’

उन्होंने बताया कि एक आतंकवादी की पहचान वसीम के तौर पर हुई है, जो श्रीनगर का निवासी था,वहीं अन्य दो के बारे में पता लगाया जा रहा है. सुरक्षा बलों ने इस साल के पहले सप्ताह में ही 16 आतंकवादियों को मार गिराया है।

Exit mobile version