Site icon Samagra Bharat News website

गुजरात में तटरक्षक बल ने 10 पाकिस्तानी नागरिकों को दबोचा, नाव ‘यासीन’भी बरामद

The Coast Guard of Gujarat got a big success today. Pakistani boat 'Yasin' has apprehended 10 nationals of Pakistan from

समग्र समाचार सेवा
गांधीनगर, 9 जनवरी। गुजरात के तटरक्षक बल को आज ब़ड़ी कामयाबी मिली। गुजरात के तट पर अरब सागर से पाकिस्तान के 10 नागरिकों को पकड़ा है जो पाकिस्तानी नाव ‘यासीन’ में सवार थे। जानकारी के मुताबिक कल रात एक ऑपरेशन के तहत तटरक्षक बल ने इन्हें धर दबोचा। नाव को फिलहाल पूछताछ के लिए पोरबंदर लाया गया है। बता दें कि पिछले साल भी गुजरात के तट एक नाव को पकड़ा गया था। इस पर पाकिस्तान के 12 क्रू मेंबर सवार थे।

हाल के दिनों में देखा गया है कि पाकिस्तान समुद्र के रास्‍ते भारत समेत अन्‍य देशों में ड्रग्स की खेप पहुंचाने की कोशिश में लगा है। पिछले महीने इंडियन कोस्‍ट गार्ड और गुजरात एटीएस ने एक संयुक्‍त अभियान चलाकर पाकिस्‍तानी नौका अल हुसेनी को भारतीय समुद्री सीमा में पकड़ा था। इसकी तलाशी के दौरान इसमें 77 किलो हेरोइन बरामद की गई थी। अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 400 करोड़ रुपये आंकी गई। इस दौरान पाकिस्‍तानी नौका से 6 लोगों को भी पकड़ा गया था।

Exit mobile version