Site icon Samagra Bharat News website

सुप्रीम कोर्ट के चार जज को हुआ कोरोना, अब ऑनलाइन होगी सुनवाई

The covid transition has also made its place in the Supreme Court. Four sitting judges have been found infected with the corona virus.

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 9जनवरी। कोविड संक्रमण ने सुप्रीम कोर्ट में भी अपनी जगह बना ली है। चार मौजूदा जज कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इससे पहले गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट के दो जज कोविड पॉजिटिव पाए गए थे। इनके अलावा रजिस्ट्री के करीब 150 कर्मचारी भी या तो पॉजिटिव हैं या फिर क्वारंटीन में हैं।

इस प्रकार, CJI समेत 32 जजों की कुल क्षमता वाले सुप्रीम कोर्ट की न्याय पीठ में चार यानी 12.5% पॉजिटिविटी रेट हो गया है। CJI जस्टिस एनवी रमना ने गुरुवार को ही सप्ताह में तीन दिन मामलों की शारीरिक तौर पर सुनवाई पर रोक लगा दी है।

एक मामले की सुनवाई के दौरान सीजेआई ने कहा था कि अब 4-6 हफ्ते फिजिकल सुनवाई संभव नहीं है। साथ ही दूसरी लहर की तरह जजों को अपने निवास कार्यालयों से वर्चुअल सुनवाई करने के लिए कहा। सुप्रीम कोर्ट के सूत्रों के मुताबिक, मंगलवार को जस्टिस आर सुभाष रेड्डी की विदाई पार्टी के दौरान एक जज, जिनको बुखार हुआ था, वो भी मौजूद रहे। बाद में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

इसके बाद गुरूवार को सीजेआई एनवी रमना और चार अन्य वरिष्ठ जजों ने हालात पर बैठक की। इस वजह से पहली पांच अदालतें आधा घंटा देरी से बैठीं। बैठक में फैसला लिया गया कि अब जज अदालत के बजाय अपने आवास से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सुनवाई करेंगे।

Exit mobile version