Site icon Samagra Bharat News website

यूपी में कोरोना के कारण लगी सख्त़ पाबंदियां, अब शिक्षण संस्थाओं में होगी ऑनलाइन पढ़ाई

Corona cases are increasing rapidly in the country. Although most cases of corona are being found in Maharashtra and Kerala, other

समग्र समाचार सेवा
लखनऊ, 9जनवरी। देश में कोरोना के मामलें तेजी से बढ़ रहे है। हालांकि महाराष्ट्र और केरल में कोरोना के ज्यादातर केस मिल रहे है लेकिन अन्य राज्य सरकारों ने भी अपने प्रदेश में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सख्त़ पाबंदियां लगाई हैं। उत्तर प्रदेश में तेजी से पांव पसार रहे कोरोना के प्रकोप से बचने के लिये सरकार ने टेस्टिंग और टीकाकरण अभियान को बढ़ा दिया है। इसके अलावा राज्य में एहतियात के तौर नाइट कर्फ्यू की अवधि भी बढ़ाई गई है और सभी शिक्षण संस्थाओं को 16 जनवरी तक केवल ऑनलाइन मोड में पढ़ाई कराने के निर्देश दिये है।

कोविड प्रबंधन के लिये गठित उच्चस्तरीय टीम-09 की बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को वैश्विक महामारी की समीक्षा करने के बाद कहा कि यह संक्रमण वायरल फीवर की तरह है। इसलिये इससे डरने की आवश्यकता नहीं है, लेकिन सभी एहतियात अवश्य बरती जाएं। पिछले 24 घंटों में 02 लाख 22 हजार 974 कोरोना टेस्ट किये गये, जिसमें 7695 नए कोरोना पॉजिविट पाए गये। इसी अवधि में 253 लोग उपचारित होकर कोरोना मुक्त भी हुए।

कोविड की बदलती परिस्थितियों को देखते हुए प्रदेश के सभी जिलों में रात्रि 10 बजे से सुबह छह बजे तक रात्रिकालीन कर्फ्यू प्रभावी किया जाए। इसके अतिरिक्त, सभी शिक्षण संस्थानों में आगामी 16 जनवरी तक भौतिक रूप से पठन-पाठन स्थगित रखा जाए। केवल ऑनलाइन मोड में पढ़ाई हो। इस अवधि में पूर्व निर्धारित परीक्षाएं आयोजित की जा सकेंगी।

राज्य में एक्टिव केस की कुल संख्या वर्तमान में 25,974 है। इनमें 25,445 लोग होम आइसोलेशन में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।

Exit mobile version