Site icon Samagra Bharat News website

Jio का धमाकेदार प्लान, डेली 2.5GB डाटा के साथ मिलेगी अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा

Reliance Jio has launched a powerful prepaid plan which will give tough competition to other telecom companies Vodafone Idea and Airtel.

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 10जनवरी। रिलायंस जियो ने एक जोरदार प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है जो कि अन्य टेलीकॉम कंपनियों Vodafone Idea और Airtel को कड़ी टक्कर देगा। यह कंपनी का लंबी अवधि वाला प्लान है जो कि कई शानदार बेनिफिट्स से लैस है। इस प्लान में डेली डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और मैसेज के लिए अलावा आपको कैशबैक का भी लाभ मिलेगा। साथ ही रिलायंस जियो के इस नए प्रीपेड प्लान पर यूजर्स को 20% तक का कैशबैक प्राप्त होगा।

Jio का 2,999 रुपये वाला प्लान
Jio ने अन्य टेलीकॉम कंपनियों को टक्कर देने के लिए बाजार में एक धमाकेदार प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है. इस प्लान की कीमत 2,999 रुपये है और यह 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. इस प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो यूजर्स डेली 2.5GB डाटा का लाभ उठा सकते हैं. यानि 365 दिनों की वैलिडिटी के दौरान आपको कुल 912.5GB डाटा प्राप्त होगा. इसके अलावा प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग की भी सुविधा दी जा रही है जिसका लाभ सभी नेटवर्क पर उठाया जा सकता है. साथ ही डेली 100 एसएमएस भी दिए जा रहे हैं।

मिल रहा है 20% कैशबैक
बता दें कि Reliance Jio के 2,999 रुपये वाले प्लान के साथ यूजर्स को 20% कैशबैक प्राप्त होगा. यह प्लान कंपनी की वेबसाइट पर ‘20% JioMart Maha Cashback’ ऑफर के तहत लिस्टेड है. जिसका मतलब है कि यूजर JioMart वॉलेट का उपयोग कर इस प्लान पर 20% कैशबैक प्राप्त कर सकते हैं. इस कैशबैक का उपयोग रिचार्ज के साथ ही JioMart या रिलायंस स्टोर से शॉपिंग के लिए भी किया जा सकता है. इस प्लान के साथ यूजर्स को JioTV, JioCinema, JioSecurity और JioCloud का फ्री एक्सेस भी प्राप्त होगा।

Exit mobile version