Site icon Samagra Bharat News website

तिहाड़ जेल में फूटा कोरोना बम, 66 बंदी और 48 कर्मचारी हुए कोविड पॉजिटिव़

Corona infection is creating havoc in the capital Delhi. One department after another is rapidly falling prey to it. First Parliament,

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 11जनवरी। राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण कोहराम मचा रहा है। एक के बाद एक डिपार्टमेंट तेजी से इसकी चपेट में आ रहा है। पहले संसद, पुलिसकर्मी अब और दिल्ली की जेल… जी हां जानकारी के मुताबिक तिहाड़ जेल में बंद 66 कैदी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। वहीं 48 जेल स्टाफ भी कोविड पॉजिटिव मिले हैं। दिल्ली में सोमवार को कोरोना संक्रमण की दर बढ़कर करीब 25 फीसदी तक पहुंच गई है। राजधानी दिल्ली की तिहाड़ जेल, मंडोली जेल और रोहिणी जेल में कैदियों और स्टाफ को मिलाकर कुल 114 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। उन्हें आइसोलेट किया जा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक तिहाड़ जेल में 42 कैदी और 34 जेल स्टाफ हुए कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जबकि मंडोली जेल में 24 कैदी और 8 जेल स्टाफ हुए कोरोना से संक्रमित हुए हैं। इसके अलावा रोहिणी जेल में 6 स्टाफ कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। फिलहाल दिल्ली में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 66 हजार के करीब पहुंच गई है। बता दें कि सोमवार को कोरोना संक्रमित 17 मरीजों की मौत भी दर्ज की गई है. दिल्ली में कई और भी बड़े अधिकारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

Exit mobile version