Site icon Samagra Bharat News website

यूनेस्को द्वारा भारतीय विश्व धरोहर का हिंदी विवरण गर्व की बात- केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 11 जनवरी। यूनेस्को भारत स्थित विश्व धरोहर स्थलों के हिंदी विवरण को अपने वल्र्ड हेरिटेज सेंटर वेबसाइट पर प्रकाशित करेगा। विश्व हिंदी दिवस पर यूनेस्को द्वारा यह निर्णय लिया गया है। यूनेस्को के इस कदम से वैश्विक मंच पर भारतीय भाषाओं की लोकप्रियता और प्रोत्साहन मिलेगा।

यूनेस्को के इस निर्णय का केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने स्वागत किया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कहा कि विश्व हिंदी दिवस पर यूनेस्को द्वारा भारत के विश्व धरोहर स्थलों के हिंदी विवरण को अपने वल्र्ड हेरिटेज सेंटर वेबसाइट पर प्रकाशित करने का निर्णय हर भारतीय और हिन्दी प्रेमी के लिए गर्व की बात है। यह वैश्विक मंच पर भारतीय भाषाओं की लोकप्रियता स्वागतयोग्य और प्रोत्साहित करने वाला है।

Exit mobile version