Site icon Samagra Bharat News website

ओडिशा सरकार ने सरकारी नौकरी के लिए बढ़ाई उम्र सीमा, मैटरनिटी लीव में भी किया यह बदलाव

The Odisha government has given a huge gift to the aspirants of government jobs in their state. Yes, according to the information,

समग्र समाचार सेवा
भुवनेश्वर, 11जनवरी। ओडिशा सरकार ने अपने राज्य में सरकारी नौकरी की चाह रखने वालों को बहुत बड़ा तोहफा दिया है। जी हां जानकारी के मुताबिक राज्य सरकार ने सिविल सेवाओं के लिए आयु सीमा में बड़ा बदलाव करते हुए इसे 32 वर्ष से 6 साल बढ़ाकर 38 वर्ष कर दी है। इतना ही नही सरकार ने मैटरनिटी लीव भी दोगुना कर दिया है।
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक संपन्न हुई जिसमें कई अहम फैसले लिए गए। जिसमें राज्य सिविल सेवाओं के लिए आयु सीमा में बदलाव और मैटरनिटी लीव जैसे बड़े फैसले शामिल है।

राज्य सरकार ने जानकारी देते लहुए बताया कि पुरुष उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा तीन साल बढ़ाई गई है जबकि महिला उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा पांच साल बढ़ा दी गई है। संशोधित ऊपरी आयु सीमा 2021 में शुरू की गई और 2022 और 2023 में की जाने वाली भर्ती प्रक्रिया के लिए लागू होगी। इससे सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को बेहतर अवसर मिलेगा। इस फैसले से उन उम्मीदवारों को फायदा होगा जो कोविड -19 महामारी के बीच अपनी ऊपरी आयु सीमा को पार कर चुके थे।

कैबिनेट ने उम्र सीमा में छूट के लिए उड़ीसा सिविल सेवा नियम, 1989 में बदलाव को मंजूरी दी। इसके साथ ही सरकार ने इस बैठक में और भी कई अहम फैसले लिए हैंय़ ओडिशा सरकार ने उच्च शिक्षा विभाग के तहत सहायता प्राप्त कॉलेजों की पात्र महिला कर्मचारियों के लिए मातृत्व अवकाश को 90 दिन से बढ़ाकर 180 दिन कर दिया है। प्रधानमंत्री नवीन पटनायक के नेतृत्व में हुई ओडिशा मंत्रिमंडल की बैठक ने सरकारी नौकरियों के लिए अधिकतम आयु सीमा में वृद्धि सहित 12 प्रमुख प्रस्तावों को अपनी मंजूरी दीय़ मुख्यमंत्री ने ओडिशा के गैर-राज्य कॉलेजों, जूनियर कॉलेजों और हाई स्कूलों को भी मंजूरी दी, जिन्हें 2022 में मंजूरी दी गई थी।

Exit mobile version