Site icon Samagra Bharat News website

उत्तराखंड: आप ने विधानसभा चुनाव के लिए जारी की अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट

The Aam Aadmi Party on Tuesday declared its second list of candidates for the Uttarakhand Assembly elections.

समग्र समाचार सेवा
देहरादून, 11 जनवरी। आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची घोषित कर दी।

दूसरी सूची में आठ उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। गजेंद्र चौहान को श्रीनगर विधानसभा सीट से जबकि अरविंद वर्मा को कोटद्वार से चुनाव मैदान में उतारा गया है. नारायण सुरादी धारचूला से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे जबकि प्रकाशचंद उपाध्याय ने द्वाराहाट से चुनाव मैदान में हैं।

आप ने तारादत्त पांडे को जागेश्वर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए चुना है। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए चुने गए अन्य लोगों में सागर पांडे, भुवन आर्य, जरनैल सिंह काली और कुलवंत सिंह शामिल हैं, जिन्हें क्रमशः भीमताल, नैनीताल (एससी), गदरपुर और किच्छा विधानसभा सीटों से मैदान में उतारा गया है।

उत्तराखंड की 70 विधानसभा सीटों में से आप अब तक 42 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। उत्तराखंड में 14 फरवरी को एक ही चरण में विधानसभा चुनाव होने हैं। मतों की गिनती 10 मार्च को होगी।

Exit mobile version