Site icon Samagra Bharat News website

अरविंद केजरीवाल ने पेश किया 10 एजेंडे का पंजाब मॉडल, यहां देंखे दिल्ली के सीएम का नया फॉर्मूला

CM Arvind Kejriwal has started preparations in full swing for the assembly elections to be held in Punjab.

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 12जनवरी। पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सीएम अरविंद केजरीवाल ने जोरों पर तैयारियां शुरू कर दी है। इसके लिए केजरीवाली ने मोहाली में आज एक प्रेस कांफ्रेंस की, जिसमें उन्होंने पंजाब के लिए दस प्वाइंट का पंजाब मॉडल का एजेंडा पेश किया है। यहां उन्होंने कहा कि पंजाब में लोग खुश है कि उन्हें बदलाव करने का मौका मिलेगा। जब 1966 में पंजाब बना था तब से कांग्रेस ने 25 साल और बादल परिवार ने 19 साल पंजाब में राज किया है। अब तक कांग्रेस और बादल परिवार की पार्टनरशिप की सरकार थी। दोनों मिल बाटंकर खाते थे, अब इसे खत्म कर आम आदमी की सरकारी बनानी है।

केजरीवाल का पंजाब मॉडल-

1.पंजाब में होगा रोजगार, जिससे जो लोग विदेशों में, कनाडा गए हैं वो वापस पंजाब आएंगे.
2.पंजाब के गांव-गांव में नशा बिक रहा है क्योंकि कांग्रेस और नशा बेचने वालों की साठगांठ हैं. पंजाब को हम नशा मुक्त करेंगे.
3.पिछले दिनों में राज्य में हुए बेअदबी के मामले में शामिल लोगों को सजा दिलाएंगे.
4.पंजाब सरकार घाटे में चल रही है, यहां केवल भ्रष्ट्राचार हो रहा है. हमारी सरकार बनी तो हम पंजाब को भ्रष्ट्राचार मुक्त करेंगे.
5.पंजाब में शिक्षक आंदोलन कर रहे हैं लेकिन ये सरकार किसी की नहीं सुनती है. शिक्षकों की बातें अब सुनी जाएगी.
6.पंजाब सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्था को ठीक करने के लिए 16 हजार मोहल्ला क्लिनिक बनाएंगे.
7.पंजाब में सबसे ज्यादा बिजली महंगी है. दिल्ली की तरह पंजाब को भी 24 घंटे बिजली देंगे और बिजली को सस्ती करेंगे.
8.18 से ज्यादा उम्र की महिलाओं को एक हजार रुपए हर महीने दिया जाएगा.
9. पिछली सरकारों ने यहां की खेती को चौपट कर दिया है. हमारी सरकार बनी तो खेती व्यवस्था को ठीक किया जाएगा.
10.व्यापार-उद्योग को बढ़ावा देंगे, ईमानदारी व्यवस्था कायम करेंगे.
इसके साथ ही केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी तो हम एक नया, खुशहाल और तरक्की वाला पंजाब बनाएंगे.

Exit mobile version