Site icon Samagra Bharat News website

दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में कोरोना का कहर, 42 सदस्य मिले कोरोना संक्रमित

Day by day the havoc of Corona is increasing. Now it has taken BJP's party headquarters in Delhi in its grip. of the information

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 12जनवरी। दिन पर दिन कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। अब इसने अपनी चपेट में भाजपा के दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय को लिया है। जानकारी के मुताबिक भाजपा मुख्यालय के 42 सदस्यों को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। संक्रमितों में सुरक्षाकर्मी और पार्टी स्टाफ सदस्य भी शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक बीते सोमवार को पार्टी मुख्यालय में बड़े पैमाने पर कोविड-19 टेस्टिंग की गई। जांच रिपोर्ट में 42 स्टाफर कोविड पॉजिटिव निकले। सूत्रों ने बताया कि कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही पार्टी दफ्तर के कर्मचारियों के संपर्क में आने वाले लोगों को ट्रैक किया जा रहा है।

Exit mobile version