Site icon Samagra Bharat News website

पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह को भी हुआ कोरोना, खुद को घर में किया आइसोलेट

Meanwhile, former Punjab CM and Punjab Lok Congress President Captain Amarinder Singh has also been found corona infected.

समग्र समाचार सेवा
चंडीगढ़, 12जनवरी। पूरे भारत में कोरोना तेजी से अपने पैर पसारना शुरू कर दिया है। एक के बाद एक नेता और मंत्री इसकी चपेट में आ रहे है। इस बीच पंजाब के पूर्व सीएम और पंजाब लोक कांग्रेस के अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह भी कोरोना संक्रमित पाए गए है। ट्विटर पर अपने कोरोना वायरस पॉजिटिव होने की जानकारी देते हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह ने लिखा, हल्के लक्षणों के साथ मुझे कोविड पॉजिटिव पाया गया है। मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है और मेरे संपर्क में आने वाले सभी लोगों से मेरा अनुरोध है कि वे अपना टेस्ट करवाएं।

इससे पहले पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी एस करुणा राजू रविवार को कोरोना संक्रमित पाए गए थे। पंजाब निर्वाचन कार्यालय की ओर से एक ट्वीट के जरिए इस बात पुष्टि की गई थी। उन्हें उनके घर पर ही आइसोलेट किया गया है।

Exit mobile version