Site icon Samagra Bharat News website

भाजपा में शामिल हुए पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के चचेरे भाई जसविंदर सिंह धालीवाल

समग्र समाचार सेवा
चंड़ीगढ़, 12जनवरी। विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक पार्टियों में दर बदल का दौर जारी है। लेकिन इस वक्त पंजाब में मुख्‍यमंत्री चरणजीत सिंह चन्‍नी को सबसे बड़ा झटका लगा है क्योंकि चन्नी के चचेरे भाई मंगलवार को बीजेपी में शामिल हो गए। जानकारी के मुताबिक, पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के चचेरे भाई जसविंदर सिंह धालीवाल शामिल हुए। उन्‍होंने चंडीगढ़ा में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी की सदस्‍यता ग्रहण की है।
जानकारी के मुताबिक, पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के चचेरे भाई जसविंदर सिंह धालीवाल केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की मौजूदगी में आज चंडीगढ़ में भारतीय जनता पार्टी शामिल हुए।

Exit mobile version