Site icon Samagra Bharat News website

प्रधानमंत्री मोदी ने तमिलनाडु को दी नई सौगात, 11 नए मेडिकल कॉलेजों का किया उद्घाटन

Prime Minister Narendra Modi has given a big gift to Tamil Nadu on Wednesday. PM Modi has inaugurated 11 new medical colleges

समग्र समाचार सेवा
चेन्नई, 12 जनवरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को तमिलनाडु को बड़ी सौगात दी है। पीएम मोदी ने राज्य में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 11 नए मेडिकल कॉलेजों का उद्घाटन किया है।

पीएम मोदी ने इन कॉलेजों का वर्चुअली उद्घाटन किया।

प्रधानमंत्री ने यहां केंद्रीय शास्त्रीय तमिल संस्थान (सीआईसीटी) के नए भवन का भी अनावरण किया।

नए मेडिकल कॉलेज राज्य के विरुधुनगर, नमक्कल, नीलगिरी, तिरुपुर, तिरुवल्लूर, नागपट्टिनम, डिंडीगुल, कल्लाकुरिची, अरियालुर, रामनाथपुरम और कृष्णागिरी जिलों में हैं। इन कॉलेजों की कुल क्षमता 1,450 मेडिकल सीटों की होगी।

केंद्र सरकार ने कहा था कि इन मेडिकल कॉलेजों की स्थापना देश के सभी हिस्सों में सस्ती चिकित्सा शिक्षा को बढ़ावा देने और स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए प्रधानमंत्री के निरंतर प्रयास के अनुरूप है।

नए मेडिकल कॉलेज मौजूदा जिला/रेफरल अस्पताल से जुड़े नए मेडिकल कॉलेज स्थापित करने की केंद्र प्रायोजित योजना के तहत स्थापित किए गए हैं।

इन जिलों और आसपास के क्षेत्रों में 1.5 करोड़ से अधिक लोग नई पहल से लाभान्वित होंगे।

उद्घाटन के दौरान तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया भी मौजूद थे।

Exit mobile version