Site icon Samagra Bharat News website

रिटायर्ड जस्टिस इंदू मल्होत्रा करेंगी पीएम की सुरक्षा में हुई चूक की जांच, सुप्रीम कोर्ट ने बनाई जांच कमिटी

The Supreme Court on Wednesday gave important directions in the matter of lapse in the security of Prime Minister Narendra Modi in Punjab.

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 12जनवरी। सुप्रीम कोर्ट ने आज बुधवार को पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक के मामले में अहम निर्देश दिया. कोर्ट ने सुरक्षा में हुई चूक की जांच के लिए एक कमिटी का गठन किया है, जिसका अध्यक्ष रिटायर्ड जज जस्टिस इंदु मल्होत्रा को नियुक्त किया गया है।
कमिटी जांच में देखेगी की पीएम की सुरक्षा में क्या चूक हुई, इसके लिए कौन जिम्मेदार है और ऐसी घटना दोबारा ना हो, इसके लिए भविष्य में क्या किया जाए। ये फैसला सीजेआई एनवी रमना, जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस हिमा कोहली की बेंच ने सुनाया है। एकतरफा जांच के दोषारोपण को दूर करने को जांच समिति बनाई गई है।
इसमें पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल और चंडीगढ़ के पुलिस महानिदेशक, एनआईए के आईजी, पंजाब के एडीजी (सुरक्षा) भी शामिल हैं। इससे पहले सोमवार को कोर्ट ने कहा था कि वह एक सेवानिवृत्त शीर्ष अदालत के न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक स्वतंत्र समिति का गठन करेगा। यह मामला 5 जनवरी का है, जब प्रधानमंत्री पंजाब दौरे पर थे। वह विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन करने के लिए फिरोजपुर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में किसानों के धरना देने के कारण सड़क ब्लॉक थी, जिसके चलते पीएम का काफिला 15-20 मिनट तक फ्लाईओवर पर ही फंसा रहा।

Exit mobile version