Site icon Samagra Bharat News website

चार बार कांग्रेस विधायक रहे गजराज सिंह ने पार्टी से दिया इस्तीफा, आरएलडी में हुए शामिल

Gajraj Singh, who was a four-time Congress MLA from Hapur, left the Congress on Thursday and joined the RLD. Rashtriya Lok Dal chief Jayant

समग्र समाचार सेवा
लखनऊ, 13जनवरी। उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस के एक सीनियर विधायक ने पार्टी को छोड़कर जयंत चौधरी की पार्टी राष्‍ट्रीय लोकदल में शामिल हो गए। हापुड़ से 4 बार कांग्रेस विधायक रहे गजराज सिंह ने आज गुरुवार को कांग्रेस छोड़ दी और आरएलडी में शामिल हो गए. राष्‍ट्रीय लोकदल के प्रमुख जयंत चौधरी ने अपनी पार्टी में शामिल होने पर गजराज सिंह का स्‍वागत किया है। यह तस्‍वीर जयंत चौधरी ने स्‍वयं ही ट्वीट की है।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की टिकट से गजराज सिंह लगातार चार बार से विधानसभा चुनाव जीत रहे हैं। पिछली बार भी उन्हें हापुड़ सीट से 31 फीसदी वोट हासिल हुए थे। गजराज सिंह ने गुरुवार को आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी से मुलाकात की और इसके बाद आरएलडी में शामिल हो गए। गजराज सिंह साल 1985, 1989, 1993 और 2012 में हापुड़ विधानसभा सीट से विधानसभा का चुनाव जीत चुके हैं।

Exit mobile version