Site icon Samagra Bharat News website

पश्चिम बंगाल में गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस हादसा: तीन की मौत, कई घायल, हेल्पलाइन नंबर जारी

Guwahati-Bikaner Express train has crashed in West Bengal. The train has crashed near Domohani. Relief and rescue work has started

समग्र समाचार सेवा
कोलकता, 13जनवरी। पश्चिम बंगाल में गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त हो गई है. ट्रेन दोमोहानी के पास दुर्घटनाग्रस्त हुई है। मौके पर राहत और बचाव कार्य शुरू हो गया है. Zee News के अनुसार, हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है। जबकि कई घायल हैं। बताया जा रहा है कि करीब 12 कोच पटरी से उतरे हैं। इसमें से कई पटरी से उतरने के बाद पलट भी गए. ये ट्रेन पटना से गुवाहाटी जा रही थी। पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी से फोन पर बात करके घटना की जानकारी ली है।
दुर्घटना में घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है. ट्रेन में सफर कर रहे एक यात्री ने बताया कि अचानक झटके से कई डिब्बे पटरी से उतर गए. यात्री के अनुसार- हादसे में कई हताहत हुए हैं। दुर्घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं। रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिए हैं. रेलवे ने 03612731622, 03612731623 नंबर जारी किये हैं. रेलवे ने बताया कि गुवाहाटी के 03564 255190, 050 34666 and 0361-273162, 2731622, 2731623 हेल्प लाइन नंबर जारी किये गए हैं।
20 एम्बुलेंस मौके पर मौजूद हैं। जो घायलों को ले जा रही हैं. NDRF की टीम भी मौके पर पहुंच गई है. शुरूआती जानकारी के अनुसार, करीब 15 लोग घायल हुए हैं. इन्हें नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मौके की तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कई डिब्बे पटरी से न सिर्फ उतरे हैं बल्कि एक दूसरे के ऊपर चढ़े दिखाई दे रहे हैं. बताया जा रहा है कि अलीपुरद्वार DRM, डीएम और एसपी मौके पर पहुंच रहे हैं।

Exit mobile version