Site icon Samagra Bharat News website

मायावती का बड़ा दांव, दूसरी पार्टी से आए इन नेताओं को दिया तत्काल टिकट

Bahujan Samaj Party chief Mayawati on Thursday announced two candidates for the upcoming elections for western Uttar Pradesh.

समग्र समाचार सेवा
लखनऊ, 13जनवरी। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी ने अपने कुछ उम्मीदवारों की घोषणा की है। इसकी जानकारी पार्टी प्रमुख मायावती ने अपने ट्वीटर अकाउंट से दी। सबसे बड़ी बात तो यह है कि बसपा ने जिन दो उम्मीदवारों को टिकट दिया है। वो रालोद और कांग्रेस छोड़कर आए हैं। बसपा उत्तर प्रदेश विधानसभा का यह चुनाव अकेले के दम पर लड़ रही है। उसने इन चुनावों में किसी दल के साथ समझौता नहीं किया है।
मायावती ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर लिखा, ”मुजफ्फरनगर जिले के यूपी के पूर्व गृहमंत्री रहे श्री सईदुज़्ज़माँ के बेटे श्री सलमान सईद ने कल दिनांक 12 जनवरी को बीएसपी प्रमुख से देर रात मुलाकात की। वो कांग्रेस छोड़कर बहुजन समाज पार्टी में शामिल हो गए। श्री सईद को बीएसपी ने चरथावल विधानसभा की सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है।”

एक दूसरे ट्वीट में मायावती ने लिखा, ”इनके साथ ही, सहारनपुर जिले के पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री रशीद मसूद के भतीजे व श्री इमरान मसूद के सगे भाई श्री नोमान मसूद भी कल लोकदल छोडकर, बहुजन समाज पार्टी में शामिल हो गए। बीएसपी प्रमुख ने इनको गंगोह विधानसभा की सीट से अपनी पार्टी का उम्मीदवार भी बनाया है।”

Exit mobile version