Site icon Samagra Bharat News website

राजस्थान के अलवर निर्भया जैसी हैवानियत, रेप के बाद निजी अंगों में पहुंचाई गंभीर चोटे

An incident has come to light from Alwar district of Rajasthan, which has once again reminded me of the Nirbhaya case. yes last tuesday

समग्र समाचार सेवा
जयपुर, 13जनवरी। राजस्थान के अलवर जिले से एक ऐसी वारदात सामने आई है जिसने एक बार फिर से निर्भया कांड की याद दिला दी है। जी हां बीते मंगलवार को लापता होने के बाद घर से करीब 25 किलोमीटर दूर घायल हालात में 15 वर्षीय किशोरी बुधवार को मिली जिसे जयपुर के एक अस्पताल में भर्ती किया गया था। पीड़िता के निजी अंगों में गंभीर चोट के कारण सर्जरी में ढाई घंटे का समय लगा।
पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह दुष्कर्म का मामला प्रतीत होता है। हालांकि, अब तक इस बारे में पुष्टि नहीं हो पाई है। डॉक्‍टर ने बताया कि पीड़िता का इलाज जारी है। वह मानसिक रूप से अक्षम है और ठीक से बोल नहीं पा रही है। मेडिकल रिपोर्ट से पता चल पाएगा कि चोट यौन उत्पीड़न के कारण हुई या किसी और चीज के हमले के कारण चोट पहुंची है।

पुलिस ने बताया मामले की जांच के लिए पुलिस की कई टीम गठित की गई हैं लेकिन पीड़िता के साथ हुई घटना के बारे में पुलिस को अब तक कोई खास जानकारी नहीं मिल सकी है। पीड़िता मंगलवार रात 11 जनवरी को 9 बजे अलवर के तिजारा फाटक के पास सड़क पर घायल अवस्था में मिली थी।
इस बीच, जयपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक संजय क्षोत्रिय ने बुधवार को घटना के संबंध में अलवर का दौरा किया और स्थानीय पुलिस को आवश्यक निर्देश दिए थे. अधिकारिक सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पुलिस महानिदेशक एम एल लाठर से इस मामले में एक रिपोर्ट मांगी है और विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं।

Exit mobile version