Site icon Samagra Bharat News website

राज्यपाल अनुसुईया उइके से छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के महासचिव श्री होरा ने की भेंट

समग्र समाचार सेवा
रायपुर, 15जनवरी। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से राजभवन में छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के महासचिव श्री गुरूचरण सिंह होरा ने भेंट की और राज्यपाल को अपनी सुपुत्री के सगाई कार्यक्रम में आने के लिए निमंत्रण दिया। श्री होरा ने राज्यपाल को बैडमिंटन खिलाड़ी आकर्षि कश्यप और मालविका की उपलब्धि के बारे में जानकारी दी और बताया कि वे छत्तीसगढ़ से जुड़ी हुई है, उन्होंने हाल ही में बैडमिंटन खेल में उल्लेखनीय उपलब्धि सफलता हासिल की है। राज्यपाल ने उन खिलाड़ियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी।

Exit mobile version