Site icon Samagra Bharat News website

कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत सहित 11 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज, धारा 144 का उल्लंघन करने का लगा आरोप

11 people including cabinet minister, Dhan Singh Rawat, FIR registered,

समग्र समाचार सेवा
देहरादून, 15 जनवरी। उत्तराखंड में बीते दिन आचार संहिता उलंघन मामले में कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत के खिलाफ गोपेश्वर थाने में FIR दर्ज किया गया है। जिसमें BJP के चमोली जिला अध्यक्ष रघुवीर बिष्ट समेत 11 अन्य लोगों के खिलाफ के नाम भी शामिल हैं। चुनाव आयोग द्वारा गठित उड़न दस्ते की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को बीजेपी कार्यालय गोपेश्वर में बिना अनुमति बैठक के दौरान उड़न दस्ते की टीम के प्रभारी गोपेश्वर प्रभारी कमल भारती ने धारा 188 के उल्लंघन का जिक्र किया था। भारती द्वारा दिए गए नामों के आधार पर कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत और चमोली बीजेपी जिलाध्यक्ष रघुवीर बिष्ट समेत 11 लोगों के खिलाफ धारा 188 के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार गुरुवार को उड़न दस्ते टीम की प्रभारी कमल भारती ने बताया कि बीते गुरुवार को बीजेपी कार्यालय में नारेबाजी हो रही थी। वहां पार्टी की बैठक भी आयोजित की गई। जिसकी अनुमति नहीं ली गई थी। जिसके बाद ये कदम उठाया गया है। बता दें कि बीते गुरुवार को बीजेपी कार्यालय में 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर घोषणा पत्र और विजन डॉक्यूमेंट को लेकर जनता से पत्र पेटी में सुझाव लेने को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया था। हालांकि इस मामले में कांग्रेस संगठन ने भी जिला निर्वाचन अधिकारी से शिकायत की थी।

Exit mobile version