Site icon Samagra Bharat News website

उत्‍तर प्रदेश की कैराना विधानसभा सीट से सपा उम्‍मीदवार नाहिद हसन को गैंगस्‍टर एक्‍ट में अरेस्‍ट भेजा गया जेल

Uttar Pradesh Police on Saturday arrested Samajwadi Party's candidate from Kairana seat, Nahid Hasan, under the Gangster Act. SP candidate

समग्र समाचार सेवा
लखनऊ, 15जनवरी। उत्‍तर प्रदेश पुलिस ने आज शन‍िवार को समाजवादी पार्टी के कैराना सीट से उम्‍मीदवार नाहिद हसन को गैंगस्‍टर एक्‍ट के तहत गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सपा उम्‍मीदवार और वर्तमान व‍िधायक नाहिद हसन को कैराना की कोर्ट में पेश क‍िया, जहां से कोर्ट ने उन्‍हें 14 दिन की न्‍याय‍िक ह‍िरासत में भेजने का आदेश द‍िया है। पुल‍िस ने सपा व‍िधायक को जेल पहुंचा द‍िया है।
बता दें कि वर्तमान में विधायक नाहिद हसन को समाजवादी पार्टी ने कल ही अपना उम्‍मीदवार घोषित किया है।
बताया जा रहा है कि सपा उम्‍मीदवार पर नाहिद हसन पर कई गभीर आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं. कैराना विधानसभा यूपी के शामली जिले के अंतर्गत आती है।

Exit mobile version