Site icon Samagra Bharat News website

भारतीय नौसेना ने रूसी नौसेना के साथ किया पैसेज अभ्यास (पासेक्स)

Indian Navy's indigenously designed and built Guided Missile Destroyer INS Kochi has been launched by the Russian Navy's RFS

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 16जनवरी। भारतीय नौसेना के स्वदेश में डिजाइन और निर्मित की गई गाइडेड (दिशानिर्देशित) मिसाइल विध्वंसक आईएनएस कोच्चि ने रूस की नौसेना के आरएफएस एडमिरल ट्रिब्यूट्स के साथ14 जनवरी 2022 को अरब सागर में पैसेज अभ्यास (पासेक्स) किया।इस अभ्यास ने दोनों नौसेनाओं के बीच सामंजस्य और आपसी क्रियाशीलता का प्रदर्शन किया। इसमें सामरिक कार्य-नीति, क्रॉस-डेक हेलीकॉप्टर परिचालन और पोत कौशल से संबंधित गतिविधियां शामिल थीं।

Exit mobile version