Site icon Samagra Bharat News website

सपा को लग सकता है बड़ा झटका, बीजेपी का दामन थाम सकती है मुलायम की छोटी बहू अपर्णा यादव

There is big news about the assembly elections of Uttar Pradesh. According to sources, Aparna Yadav, younger daughter-in-law

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 16जनवरी। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों को लेकर बड़ी खबर है। सूत्रों से अनुसार मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव, अखिलेश यादव का कारवां छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकती हैं। इन अटकलों पर अपर्णा यादव की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। बताया जा रहा है कि वह आज ही भाजपा का दामन थाम सकती है।

अपर्णा बिष्ट यादव लखनऊ की कैंट सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर 2017 में विधानसभा लड़ चुकी हैं। अपर्णा पहले सीएम योगी से मुलाकात कर चुकी हैं और समय-समय पर पीएम मोदी व सीएम योगी की प्रशंसा करती रहती हैं। अपर्णा बिष्ट यादव को योगी सरकार ने वाई श्रेणी की सुरक्षा दे रखी है।
आपको बता दें कि मुलायम सिंह के छोटे बेटे प्रतीक यादव और अपर्णा ने सालों के प्रेम संबंध के बाद 2011 में शादी की थी। 2011 में हुई ये शादी शहर की चर्चित शादियों में से एक थी। अपर्णा-प्रतीक की इस शादी में अनिल अंबानी, अमिताभ बच्चन सरीखे सेलिब्रेटीज शामिल हुए थे। अर्पणा बिष्ट यादव ने ब्रिटेन की मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी से इंटरनेशनल पॉलिटिक्स में मास्टर डिग्री हासिल की है।
पत्नी अपर्णा यादव को राजनीति में देखना चा‌हते है प्रतीक
जानकारों की मानें तो प्रतीक खुद राजनीति में नहीं आना चाहते वो अपनी पत्नी अपर्णा यादव को राजनीति में देखना चा‌हते है। अपनी पत्नी अपर्णा को प्रतीक हर तरह की आजादी देते हैं। इसका उदाहरण है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तारीफ करके अपर्णा यादव सुर्खियों में आ गई थी।

Exit mobile version