Site icon Samagra Bharat News website

यूपी चुनाव: बीजेपी में शामिल हुए बसपा विधायक रामवीर उपाध्याय, पार्टी पर जताया विश्वास

BSP MLA Ramveer Upadhyay's son Chirag Upadhyay told reporters, "My father has joined the BJP. We will keep the BJP in power in the state.

समग्र समाचार सेवा
लखनऊ, 16 जनवरी। राज्य के पूर्व कैबिनेट मंत्री और बहुजन समाज पार्टी के विधायक रामवीर उपाध्याय शनिवार को आगरा में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।

बसपा विधायक रामवीर उपाध्याय के बेटे चिराग उपाध्याय ने संवाददाताओं से कहा, “मेरे पिता भाजपा में शामिल हो गए हैं। हम राज्य में भाजपा को सत्ता में बनाए रखेंगे। मेरे पिता ने हाथरस जिले के सादाबाद निर्वाचन क्षेत्र से टिकट के लिए आवेदन किया है, लेकिन यह पार्टी पर निर्भर है।”

जानकारी के अनुसार पांच बार के विधायक और मायावती तथा कल्‍याण सिंह के नेतृत्व की बसपा-भाजपा गठबंधन की सरकार में परिवहन और ऊर्जा के अलावा मायावती के नेतृत्व में दो बार और ऊर्जा तथा चिकित्सा शिक्षा जैसे विभागों के मंत्री रह चुके उपाध्याय को भारतीय जनता पार्टी ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने उनके शास्त्रीपुरम स्थित आवास पर जाकर उन्हें भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। माहेश्वरी ने उपाध्याय को साफा बांधा और पार्टी का पटका पहनाया। अस्‍वस्‍थ होने की वजह से उपाध्याय के पुत्र चिराग उपाध्याय उन्‍हें व्‍हील चेयर पर लेकर आए और इस मौके पर उनकी पत्नी सीमा उपाध्याय भी मौजूद थीं।

इस बीच, भारतीय जनता पार्टी ने यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 107 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की, जिसमें पार्टी ने 20 मौजूदा विधायकों को टिकट देने से इनकार कर दिया और 21 नए उम्मीदवारों को मैदान में उतारा।

उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों के लिए सात चरणों में मतदान 10 फरवरी से होना है। मतदान 10, 14, 20, 23, 27 फरवरी और 3 और 7 मार्च को होंगे।

Exit mobile version