Site icon Samagra Bharat News website

देश में मार्च महीने में शुरू होगा 12-14 साल तक के बच्चों का Vaccination! जानें NTAGI प्रमुख ने क्या दी जानकारी

Corona has once again gained momentum in the country. About 2.50 lakh cases are being reported daily in India. Many restrictions

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 17जनवरी। देश में कोरोना ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है. भारत में रोजाना करीब 2.50 लाख केस सामने आ रहे हैं. कोरोना पर काबू पाने के लिए राज्य सरकारों ने कई पाबंदियां लगा रखी हैं. साथ-साथ वैक्सीनेशन अभियान भी तेजी से चल रहा है. भारत में फिलहाल 15 साल से ऊपर के सभी लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है. 15 से 18 साल तक के किशोरों के लिए वैक्सीनेशन अभियान प्रोग्राम की शुरुआत इस महीने की तीन तारीख को शुरू किया गया है. इन सबके बीच एक और बड़ी जानकारी सामने आ रही है. देश में मार्च महीने से 12 से 14 साल तक के बच्चों का भी कोविड टीकाकरण शुरू किया जा सकता है. टीकाकरण पर राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह के प्रमुख एनके अरोड़ा ने यह जानकारी दी।

NTAGI के प्रमुख डॉ. एनके अरोड़ा ने कहा कि 15-18 वर्ष के आयु वर्ग में अनुमानित 7.4 करोड़ (7,40,57,000) आबादी में से 3.45 करोड़ से अधिक को अब तक कोवैक्सीन की पहली खुराक दी जा चुकी है. उन्हें 28 दिनों में दूसरी खुराक दी जानी है. उन्होंने कहा, ‘इस आयु वर्ग के किशोर टीकाकरण प्रक्रिया में उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं, और टीकाकरण की इस गति को देखते हुए 15-18 वर्ष के आयु वर्ग के शेष लाभार्थियों को जनवरी के अंत तक पहली खुराक लग जाने की संभावना है. उसके बाद उनकी दूसरी खुराक फरवरी के अंत तक दिए जाने की उम्मीद है।

अरोड़ा ने कहा कि 15-18 वर्ष के आयु वर्ग का टीकाकरण हो जाने के बाद सरकार मार्च में 12-14 साल के आयु वर्ग के लिए टीकाकरण अभियान शुरू करने के बारे में नीतिगत फैसला कर सकती है. उन्होंने बताया कि 12-14 वर्ष के आयु वर्ग में अनुमानित आबादी 7.5 करोड़ है. सोमवार को सुबह 7 बजे तक की अनंतिम टीकाकरण रिपोर्ट के अनुसार 24 घंटे के दौरान 39 लाख से अधिक खुराक दी गई और कुल संख्या 157.20 करोड़ से अधिक हो गई है।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, अब तक 15-18 साल के बच्चों को 3.45 करोड़ से अधिक पहली खुराक दी जा चुकी है. भारत में कोविड टीकाकरण अभियान पिछले साल 16 जनवरी को शुरू हुआ था।

Exit mobile version