Site icon Samagra Bharat News website

प्रधानमंत्री ने प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट श्री नारायण देबनाथ जी के निधन पर शोक व्यक्त किया

The Prime Minister, Shri Narendra Modi has expressed deep sorrow on the demise of famous cartoonist Shri Narayan Debnath ji.

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 18जनवरी। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट श्री नारायण देबनाथ जी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

एक ट्वीट में, प्रधानमंत्री ने कहा;

 

 

“श्री नारायण देबनाथ जी ने अपनी रचनाओं, कार्टूनों और दृष्टांतों के माध्यम से लोगों के जीवन को रोशन किया। उनकी रचनाएँ उनकी बौद्धिक शक्ति को दर्शाती हैं। उनके द्वारा बनाए गए चरित्र हमेशा लोकप्रिय रहेंगे। उनके निधन से दु:खी हूँ। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। ओम शांति।”

Exit mobile version