Site icon Samagra Bharat News website

गोवा विधानसभा चुनाव के लिए अमित पालेकर होंगे आप के सीएम फेस

Aam Aadmi Party national convener Arvind Kejriwal on Wednesday announced that Amit Palekar will be the party's chief ministerial candidate

समग्र समाचार सेवा
पणजी, 19 जनवरी। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को घोषणा की कि आगामी गोवा विधानसभा चुनाव के लिए अमित पालेकर पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, “अमित पालेकर गोवा विधानसभा चुनाव के लिए आप के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे। अमित पालेकर पेशे से वकील हैं और भंडारी समुदाय से आते हैं।”

आम आदमी पार्टी ने घोषणा की है कि वह गोवा की सभी 40 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

गोवा में 14 फरवरी को विधानसभा चुनाव होंगे। मतों की गिनती 10 मार्च को होगी।

Exit mobile version