Site icon Samagra Bharat News website

भारत की स्टार Sania Mirza लेंगी संन्यास, ऑस्ट्रेलियन ओपन में हार के बाद किया ऐलान

Sania Mirza is going to retire from tennis. He says that the year 2022 season is the last for him. Sania Mirza after defeat at Australian

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 19 जनवरी। सानिया मिर्जा टेनिस से संन्यास लेने जा रही हैं। उनका कहना है कि साल 2022 का सीजन उनके लिए आखिरी है। सानिया मिर्जा ने ऑस्ट्रेलियन ओपन में हार के बाद यह जानकारी दी। सानिया मिर्जा ने कहा कि मैंने फैसला किया है कि यह मेरा आखिरी सीजन होगा। मैं एक-एक सप्ताह खेल रही हूं। पता नहीं कि मैं पूरे सीजन तक खेल पाऊंगी, लेकिन मैं चाहती हूं कि पूरे सीजन तक रहूं।

सानिया और यूक्रेन की उनकी जोड़ीदार नादिया किचनोक को ऑस्ट्रेलियन ओपन के पहले ही राउंड में हार का सामना करना पड़ा। उन्हें स्लोवानिया की तमारा जिदानसेक और काजा जुवान की जोड़ी ने एक घंटे 37 मिनट में 4-6, 6-7(5) से हराया। हालांकि सानिया अभी इस ग्रैंडस्लैम के मिक्स्ड डबल्स में अमेरिका के राजीव राम के साथ हिस्सा लेंगी।

बता दें कि भारत के रोहन बोपन्ना और सानिया मिर्जा बुधवार को अपने पहले दौर के मैच गंवाने के कारण ऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस प्रतियोगिता में क्रमश: पुरुष और महिला युगल के पहले दौर से बाहर हो गए। सानिया और यूक्रेन की उनकी जोड़ीदार नादिया किचनोक स्लावानिया की तमारा जिदानसेक और काजा जुवान की जोड़ी से एक घंटे 37 मिनट में 4-6, 6-7(5) से हार गई।

35 साल की सानिया मिर्जा भारत की सबसे बड़ी महिला टेनिस स्टार रही हैं, जिन्होंने अपने नाम कई खिताब किए साथ ही लड़कियों की एक पूरी पीढ़ी को प्रेरणा दी है। सानिया मिर्ज़ा ने डबल्स में ऑस्ट्रेलियन ओपन, विंबल्डन, अमेरिकी ओपन का खिताब जीता है। जबकि मिक्स डबल्स में भी सानिया मिर्ज़ा ने ऑस्ट्रेलियन ओपन और अमेरिकी ओपन को अपने नाम किया है।

Exit mobile version