Site icon Samagra Bharat News website

कोरोना की तीसरी लहर: एक दिन में मिले 3 लाख 17 हजार 532 नए कोविड मरीज, लोगों से सतर्क रहने की अपील

Corona's third wave: 3 lakh 17 thousand 532 new covid patients found in a day, appeal to people to be alert

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 20जनवरी। देश लगातार कोरोना वायरस महामारी की तीसरी लहर की तरफ बढ़ रहा है। नए मामलें लगातार तेजी से बढ़ते जा रहे है। इसके साथ ही कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के मामलों में भी बढ़ोतरी हो रही है। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस ने पिछले आठ महीने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है और एक दिन मे कोरोना के तीन लाख 17 हजार 532 नए मरीज मिले हैं और एक दिन मे इस वायरस से संक्रमित 491 लोगों की मौत हो गई। देश में कोरोना के ओमिक्रोन वेरिएंट के अबतक 9287 मामले सामने आ चुके हैं। बढ़ते मामलों को देखते हुए जनता से बस सतर्कता बरतने और कोरोना गाइडलाइंस का पालन करने के लिए अपील की जा रही है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 19 लाख के पार पहुंच गई है। अबतक कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या 192451 हो गई है। वहीं, इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 4 लाख 87 हजार 693 हो गई है। आंकड़ों के मुताबिक, बुधवार को कोरोना से संक्रमित दो लाख 23 हजार 990 लोग ठीक हुए. अभी तक 3 करोड़ 58 लाख 7 हजार 29 लोग
हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो तीसरी लहर सीनियर सिटिजन और गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों को ज्यादा प्रभावित कर सकती है। पहली और दूसरी लहर में इन्हें बचा लिया गया था लेकिन इस बार इनकी हालात खराब हो सकती है। इसीलिए ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है।

Exit mobile version