Site icon Samagra Bharat News website

प्रधानमंत्री मोदी ने 30 जनवरी, 2022 को ‘मन की बात’ कार्यक्रम के लिये देशवासियों से मांगे उनके विचार और सुझाव

Prime Minister Narendra Modi has invited his views and suggestions from the countrymen for the 'Mann Ki Baat' program on Sunday, J

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 20जनवरी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार, 30 जनवरी, 2022 को ‘मन की बात’ कार्यक्रम के लिये देशवासियों से उनके विचार और सुझाव आमंत्रित किये हैं।
प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर लिखा, “इस माह 30 जनवरी को, वर्ष 2022 के पहले मन की बात कार्यक्रम को प्रस्तुत किया जायेगा। मैं आश्वस्त हूं कि आपके पास कई प्रेरक जीवन प्रसंग और विषय हैं। उन्हें @mygovindia या नमो-एप्प पर साझा करें। अपना संदेश 1800-11-7800 पर रिकॉर्ड करें।”

Exit mobile version