Site icon Samagra Bharat News website

UP Election : कांग्रेस MLA अदिति सिंह ने विधायकी और पार्टी से दिया इस्तीफा

समग्र समाचार सेवा
लखनऊ, 20जनवरी। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में पार्टी को आखिर वह झटका लग ही गया, जो पहले ही तय ह गया था। रायबरेली सदर से कांग्रेस की विधायक अदिति सिंह ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और विधायकी से इस्तीफा दे दिया है। वह पहले ही भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कैंप में शामिल हो चुकी हैं, लेकिन उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता का त्याग नहीं किया था, क्योंकि ऐसा करने पर उनकी विधानसभा की सदस्यता भी चली जाती।

अदिति सिंह 2017 में कांग्रेस के टिकट पर विधायक बनी थीं। लेकन बाद में उन्होंने बागी रुख अख्तियार कर लिया था। पिछले साल 24 नवंबर को उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली है। अदिति को राजनीति विरासत में अपने पिता अखिलेश सिंह से मिली, जो कद्दावर नेता माने जाते थे। वे रायबरेली से कांग्रेस और पांच बार निर्दलीय विधायक रहे हैं।

 

Exit mobile version