Site icon Samagra Bharat News website

इंडिया गेट पर लगेगी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा: प्रधानमंत्री मोदी

Prime Minister Modi tweeted on the birth anniversary of Subhash Chandra Bose, “At a time when the entire nation is celebrating the

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 21 जनवरी। प्रधानमंत्री मोदी ने सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर Tweet किया, “ऐसे समय में जब पूरा देश नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती मना रहा है, मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि ग्रेनाइट से बनी उनकी भव्य प्रतिमा इंडिया गेट पर लगाई जाएगी। यह उनके प्रति भारत के ऋणी होने का प्रतीक होगा।”

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती पर, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की कि स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान का सम्मान करने के लिए इंडिया गेट पर उनकी प्रतिमा स्थापित की जाएगी। जब तक स्थापना पूरी नहीं हो जाती, प्रतिमा स्थल पर नेताजी का होलोग्राम लगाया जाएगा, प्रधानमंत्री ने कहा। उन्होंने ट्वीट किया, ‘मैं नेताजी की जयंती 23 जनवरी को होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण करूंगा।

Exit mobile version