Site icon Samagra Bharat News website

 उप्र के बाराबंकी में बस खाई में गिरी, 2 की मौत, 18 घायल

समग्र समाचार सेवा
बाराबंकी, 24 जनवरी। उत्तर प्रदेश के बारांबकी में बड़ा सड़क हादसा हो गया है। खबरों के मुताबिक बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई और इस हादसे में बस में सवार यात्री दब गए। यह हादसा बस चालक की लापरवाही के चलते हुआ। पुलिस के मुताबिक सरकारी बस में कुल 24 यात्री थेजिनमें से 18 लोगों को जिला अस्‍पताल रेफर किया गया है। वहींइस हादसे में अब तक 2 लोगों की मौत हुई है। हालांकि कई और यात्रियों की हालत नाजुक है।

ओवरटेक करने के चक्कर में जान से खिलवाड़

यह बस हादसा तेज रफ्तार में दूसरे वाहन को ओवरटेक करने के चलते हुआ है। हादसे की शिकार बस गोंडा डिपो की हैजो कि बहराइच से लखनऊ की तरफ जा रही थी। इस बीच बाराबंकी के रामनगर थाना क्षेत्र के चौका घाट क्रॉसिंग के पास हादसे का शिकार हो गई। राहत एवं बचाव का कार्य देर शाम तक चलता रहा। पुलिस ने कई घायलों को स्‍थानीय अस्‍पताल में भर्ती करवाया हैजिसमें से कुछ की हालत नाजुक है।

Exit mobile version