Site icon Samagra Bharat News website

उप्र की राजनीति में अब ‘पाकिस्तान’

समग्र समाचार सेवा
लखनऊ, 24 जनवरी। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों पाकिस्तान’ की एंट्री हो गई है। पहले भी कई बार पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री की तारीफ कर चुके समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने एक सामाचार पत्र को दिए साक्षात्कार में भाजपा पर आरोप लगाया कि वह चुनावों में वोटों की खातिर पाकिस्तान को निशाना बनाती है। उन्होंने भाजपा पर ध्रुवीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भारत का असली दुश्मन चीन है। अखिलेश यादव ने कहा है पाकिस्तान हमारा राजनीतिक दुश्मन है।

भाजपा का पलटवार

अखिलेश के इस आरोप पर पलटवार करते हुए भाजपा ने कहा है कि एक तरफ जहां पूरा देश उत्तर प्रदेश का स्थापना दिवस मना रहा है वहीं अखिलेश यादव कह रहे हैं कि पाकिस्तान हिन्दुस्तान का असली दुश्मन नहीं है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. संबित पात्रा ने तो यहां तक आरोप लगा दिया कि जो जिन्ना से करे प्यार वो पाकिस्तान से कैसे करे इंकार। संबित पात्रा ने कहा कि अखिलेश यादव अपने प्रत्याशियों की अगली सूची नहीं जारी कर पा रहे हैं क्योंकि पहली सूची की तरह ही उसमे भी गुंडे और माफियाओं की भरमार है। उन्होंने आरोप लगाया कि वो दंगाइयों को टिकट दे रहे हैं।

भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने की अहम बैठक

इस बीच आज नई दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई। इस बैठक में भाग लेने के लिए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डागृहमंत्री अमित शाहउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथप्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह तथा अन्य पार्टी नेता पहुंचे।

Exit mobile version