Site icon Samagra Bharat News website

अखिलेश के गले की फांस बना 300 यूनिट मुफ्त बिजली का वादा

The promise of 300 units of free electricity made Akhilesh's neck

समग्र समाचार सेवा
लखनऊ, 24 जनवरी । उत्तर प्रदेश में जैसे-जैसे चुनावी तारीखें नजदीक आ रहीं हैं। वैसे-वैसे नेताओं के द्वारा किए गए वादे उनके गले की फांस बनते नजर आ रहें हैं। समाजवादी पार्टी के मुखिया व सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने चुनाव जीतने पर 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने का वादा किया था। अब चुनाव आयोग ने 300 यूनिट बिजली मुफ्त दिए जाने के वादे के साथ रजिस्ट्रेशन कराने जवाब मांगा है। सपा के इस अभियान को लेकर आयोग से शिकायत की गई थी। इसे प्रदेश की जनता को लालच देने का मामला बताते हुए शिकायत की गई। अब आयोग ने सभी जिलों के निर्वाचन अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है।

इससे पहले समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने लाभ पाने के लिए नाम लिखाओ अभियान की शुरुआत की गई है। हाईकोर्ट के अधिवक्ता अमित जायसवाल ने इस पर आपत्ति जताते हुए शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने चुनाव आयोग से शिकायत करते हुए कहा है कि इस अभियान के तहत वोट के लिए लालच और रिश्वत दी जा रही है। यह आचार संहिता का खुला उल्लंघन है। उन्होंने शिकायत में कहा है कि चुनाव आयोग इस पूरे मामले की जांच कराकर रोक लगाए।

अब चुनाव आयोग ने सभी जिलों के निर्वाचन अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है। चुनाव आयोग जिला निर्वाचन अधिकारियों से रिपोर्ट मिलने के बाद फैसला लेगा। अभी समाजवादी पार्टी की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।

Exit mobile version