Site icon Samagra Bharat News website

विधानसभा चुनावों से पहले केजरीवाल ने लोगों से क्यों कहा बनाओ वीडियो?

Why did Kejriwal ask people to make a video before the assembly elections?

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 24 जनवरी।  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरिवंद केजरीवाल ने पांच राज्यों में होने वाले  विधानसभा चुनाव से पहले जनता से एक खास तरह की अपील की है। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की जनता चुनावी राज्यों में होने वाले लोगों को वीडियो बनाकर दिल्ली के अच्छे कामों के बारे में बताएं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि एक बार आम आदमी पार्टी (आप) को मौका देकर देखें। अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि लोग  वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया में अपलोड करें। जिन 50 लोगों की वीडियो सबसे ज़्यादा वायरल होगी मैं चुनाव के बाद उनके साथ डिनर करूंगा।

पूरे दमखम से चुनावी मैदान में है आप

दिल्ली की सत्तारूढ़ पार्टी आम आदमी पार्टी हाल में हो रहे विधानसभा चुनाव में अपना पूरा दमखम लगा रही है। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में पार्टी पंजाबउत्तराखंडउत्तर प्रदेश और गोवा में चुनाव लड़ने जा रही है। इसके लिए पार्टी की ओर से लगातार तैयारियां भी की जा रही हैं। इसी कड़ी में आज दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संरक्षक अरविंद केजरीवाल की ओर से लोगों से यह अपील की गई है कि वीडियो बनाकर चुनावी राज्यों को बताएं कि दिल्ली में क्या अच्छे काम हुए हैं। केजरीवाल ने कहा कि आज से एक मौका केजरीवाल को’ कैंपन शुरु कर रहे हैं। इसमें दिल्ली के लोग दूसरे राज्यों के लोगों को वीडियो बनाकर बताएं की दिल्ली में क्या अच्छे काम हुए हैं। वीडियो में जानता बताए कि दिल्ली सरकार के क्या काम अच्छे लगे और उससे कितना फायदा हुआ।

लोगों से की आप को वोट देने की अपील

इसके साथ ही अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि आप लोग वीडियो के अंत में लोगों  से अपील करें की आम आदमी पार्टी को एक मौका दें और उसे सोशल मीडिया में अपलोड करें। जिन 50 लोगों की वीडियो सबसे ज़्यादा वायरल होगी मैं चुनाव के बाद उनके साथ डिनर करूंगा। उन्होंने कहा कि मैं दिल्ली के लोगों से अपील करना चाहता हूं कि पिछले 7 सालों में आप की सरकार ने ढेरों अच्छे काम किए हैं इसकी चर्चा दुनियाभर में हो रही है। दिल्ली में मोहल्ला क्लीनिक देखने के लिए यूएन से और स्कूल देखने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति की पत्नी आईं। इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली में लोगों को फ्री बिजली भी मिल रहा है।

पंजाब में कांटे की टक्कर के आसार

केजरीवाल ने कहा कि हमने जो वादे किए उसको हमने पूरे किए हैं । उन्होंने कहा कि देश के बाकी हिस्सों में भी ऐसे काम होने चाहिएबाकी हिस्सों में भी बिजलीपानी मुफ्त होने चाहिए। स्कूल अच्छे होने चाहिए और यही कारण है कि आप बाकी राज्यों में भी आम आदमी पार्टी को मौका दें। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगोवा और पंजाब में आम आदमी पार्टी ने मुफ्त बिजली को बड़ा चुनावी मुद्दा बनाया है। पंजाब में आम आदमी पार्टी कांटे की टक्कर दे रही है। जबकि उत्तर प्रदेशउत्तराखंड और गोवा के चुनाव में भी पार्टी की ओर से दमखम लगाया जा रहा है।

Exit mobile version