Site icon Samagra Bharat News website

देशविसयों के लिए अच्छी खबर: कल की तुलना में कोरोना के 50 हजार मरीज कम मिले

The lowest number of corona cases were reported in the country in the last 24 hours, according to the new data, a total of

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 25 जनवरी। कोरोना के कहर के बीच देशवासियों के लिए एक अच्छी खबर आई है। संक्रमित मरीजों के आंकड़े में भारी गिरावट देखने को मिली है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी मंगलवार के आंकड़े के अनुसार देश में बीते 24 घंटे में 2 लाख 55 हजार 874(2,55,874) नए मामले सामने आए हैं जो कि सोमवार की तुलना में 50,190 कम हैं। वहीं बीते 24 घंटे में 614 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। सबसे अधिक चिंता करने वाली बात यह है कि देश में अब भी 22 लाख से अधिक लोग (22,36,842) संक्रमित हैं। हालांकि इस दौरान 2 लाख, 67 हजार 753(2,67,753) लोग स्वस्थ भी हो गए। देश में दैनिक पॉजिटिविटी रेट घटकर अब 15.52 फीसदी हो गई है।

71 करोड़ से अधिक की कोरोना जांच

देश में अब तक कोरोना वैक्सीन की 162.92 करोड़(162,92,09,308) खुराक लगाई जा चुकी हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अब तक देश में 71.88 करोड़ से अधिक ( 71,69,95,333) कोरोना सैंपलों की जांच की जा चुकी हैं। इनमें 16,49,108 सैंपलों की जांच बीते 24 घंटों में की गई।

सात राज्यों में संक्रमितों की संख्या बढ़ी

कई राज्यों में संक्रमितों की संख्या तो कई राज्यों में मृतकों की संख्या में इजाफा हो रहा है। केरल में एक सप्ताह में कोरोना मरीजों की संख्या में 65 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई तो आंध्र प्रदेश (67 फीसदी), जम्मू-कश्मीर (61 फीसदी), असम (57 फीसदी), मध्य प्रदेश और गुजरात (53 फीसदी) और तेलंगाना में 41 फीसदी केस बढ़ गए।

कुछ राज्यों में बढ़ा मृतकों का आंकड़ा

वहीं मृतकों की संख्या की बात करें तो महाराष्ट्र में एक सप्ताह में सबसे अधिक 307 मौतें दर्ज की गईं, इसके बाद केरल (279), दिल्ली (257), बंगाल (250), तमिलनाडु (229) और पंजाब (195) का स्थान रहा। कुल मिलाकर, देश में सप्ताह के दौरान 2,672 मौतों के साथ, मृत्यु दर में 91 फीसदी की वृद्धि दर्ज की।

 

Exit mobile version