Site icon Samagra Bharat News website

श्रीनगर के हरि सिंह हाई स्ट्रीट में ग्रेनेड हमला, चार घायल

समग्र समाचार सेवा
श्रीनगर, 15 जनवरी। गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले, मंगलवार को यहां हरि सिंह हाई स्ट्रीट क्षेत्र में आतंकवादियों ने सुरक्षाकर्मियों पर एक ग्रेनेड फेंका जिससे चार लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि हमले में घायल होने वालों में एक पुलिसकर्मी और दो महिलाएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि दोपहर साढ़े तीन बजे आतंकियों ने सुरक्षाकर्मियों के एक दल पर ग्रेनेड फेंका, जो सड़क किनारे फटा।

घायलों की पहचान मोहम्मद शफी, उसकी पत्नी तनवीरा, एक अन्य महिला अस्मत और पुलिस निरीक्षक तनवीर हुसैन के रूप में की गई है। पुलिस निरीक्षक हुसैन भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में तैनात हैं। अधिकारियों ने कहा कि घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है और उनकी हालत स्थिर बताई गई है। सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और तलाशी शुरू कर दी गई है। गणतंत्र दिवस के मौते पर जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था तगड़ी कर दी गई है।

Exit mobile version