Site icon Samagra Bharat News website

राष्ट्रपति का राष्ट्र के नाम संबोधन आज

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 25 जनवरी। 26 जनवरी 2022 को देश अपने 73वें गणतंत्र दिवस का जश्न मनाने जा रहा है। इस मौके पर दिल्ली में राजपथ पर जहां अलग-अलग राज्यों की सांस्कृतिक झांकी निकाली जाएंगी, वहीं देश की तीनों सेनाएं अपने शौर्य और पराक्रम का प्रदर्शन करेंगी। कोरोना वायरस महामारी के चलते इस बार गणतंत्र दिवस परेड देखने के लिए आने वाले दर्शकों के लिए कुछ नियम भी तय किए गए हैं। राजपथ पर गणतंत्र दिवस समारोह से पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज शाम देश के नाम अपना संबोधन जारी करेंगे।

Exit mobile version