Site icon Samagra Bharat News website

महाराष्ट्र के वर्धा में भयानक हादसा: सात मेडिकल छात्रों की मौत

समग्र समाचार सेवा
वर्धा, 25 जनवरी। महाराष्ट्र में वर्धा के रास्‍ते सेलसुरा के पास एक पुल से कार गिरने से भाजपा विधायक विजय रहांगदाले के बेटे आविष्कार रहांगदाले समेत 7 छात्रों की मौत हो गई। एसपी वर्धा प्रशांत होल्कर से मिली जानकारी के अनुसार ये हादसा बीती रात करीब साढ़े 11 बजे हुआ।ये हादसा उस समय हुआ जब कार ने अपना नियंत्रण खो दिया और सेलसुरा के पास नदी पर बने पुल पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। चार पहिया वाहन 40 फुट से नीचे गिर गया। इस हादसे में सात मेडिकल कालेज के छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई। देवली से वर्धा आते समय सेलसुरा के पास ये दर्दनाक हादसा हुआ। मृतकों की उम्र 25 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है।

Exit mobile version