Site icon Samagra Bharat News website

कोरोना पर आज केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया करेंगे बैठक

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 25 जनवरी। देश में कोरोना संक्रमण के रोजाना लाखों मामले सामने आ रहे हैं। कोरोना पर काबू पाने के लिए सरकार की तरफ से कोशिशें की जा रही हैं। इसी बीच, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया विभिन्न राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक मनसुख मंडाविया सुबह 10.30 बजे वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए 9 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ कोरोना की स्थिति पर बातचीत करेंगे।

कई राज्यों के स्वास्थ्य मंत्री होंगे शामिल

सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, लद्दाख, यूपी और चंडीगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री शामिल होंगे। इससे पहले, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, गोवा, दादरा एंड नागर हवेली और दमन दीव के स्वास्थ्य मंत्रियों व मुख्य सचिवों के साथ बैठक की थी।

बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जाएगा

इस बैठक में उन्होंने राज्यों को स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की समीक्षा करने, हर जिले में टेलीकंसल्टेशन हब स्थापित करने और उपलब्ध सेवाओं के बारे में जागरूकता बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी थी।

Exit mobile version