Site icon Samagra Bharat News website

आजम खान ने सीतापुर जेल में भरा पर्चा

समग्र समाचार सेवा

लखनऊ, 26 जनवरी। यूपी विधानसभा चुनाव में रामपुर शहर सीट से सपा के उम्‍मीदवार मो.आजम खान ने बुधवार को सीतापुर जेल से अपना पर्चा भर दिया। जेलर आरएस यादव ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि आदेश के मुताबिक जेल में रिटर्निंग ऑफिसर आए और सारी औपचारिकताएं पूरी करके उनका पर्चा दाखिल कराया गया।  बताते चलें कि सपा सांसद मोहम्मद आजम खां 23 महीने से सीतापुर जेल में बंद हैं। उनके खिलाफ जिले के अलग-अलग थानों में करीब 100 मुकदमे दर्ज हैं, जो न्यायालय में विचाराधीन हैं। अधिकतर मामलों में कोर्ट द्वारा उनकी जमानत मंजूर की जा चुकी है। अजीमनगर थाने में दर्ज शत्रु संपत्ति को जौहर विश्वविद्यालय में मिलाने के मामले में जमानत लंबित है, जबकि लखनऊ के भी एक मामले में अब तक जमानत नहीं हो सकी है। सपा ने आजम खां को शहर विधानसभा सीट से प्रत्याशी घोषित किया है।  आदेश जारी हुआ था कि जेल में रिटर्निंग ऑफिसर भेजकर सारी औपचारिकताओं को पूरा कराया जाए और उनका पर्चा दाखिल कराया जाए।

Exit mobile version