Site icon Samagra Bharat News website

कोविशील्ड व कोवैक्सिन जल्द बाजार में उतरेगी       

समग्र समाचार सेवा

नई दिल्‍ली, 26 जनवरी। देश में कोविड-19 रोधी वैक्‍सीन कोविशील्ड और कोवैक्सिन के जल्‍द ही बाजार में आने की संभावना है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इन टीकों को जल्द ही दवा नियामक से नियमित बाजार में बिक्री की मंजूरी मिल सकती है। इनकी कीमत 275 रुपये प्रति खुराक और 150 रुपये के अतिरिक्त सेवा शुल्क के साथ रखी जा सकती है। राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण को टीकों को किफायती दर पर उपलब्‍ध कराने की दिशा में काम करने का निर्देश दिया गया है।

कोवैक्सिन कोविशील्ड से है महंगी

अभी तक निजी अस्‍पतालों में कोवैक्‍सीन की कीमत 1,200 रुपये प्रति खुराक और कोविशील्‍ड की कीमत 780 रुपये प्रति डोज निर्धारित है। इन कीमतों में 150 रुपये का सर्विस चार्ज शामिल है। देश में ये दोनों टीके केवल आपातकालीन उपयोग के लिए अधिकृत हैं। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन की कोविड-19 पर विषय विशेषज्ञ समिति ने 19 जनवरी को कोविशील्ड और कोवैक्सिन को कुछ शर्तों के साथ वयस्कों के लिए नियमित रूप से बाजार बेचने की मंजूरी देने की सिफारिश की थी।

ये हो सकती है नई कीमत

आधिकारिक सूत्र ने कहा कि राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण को किफायती दर पर उपलब्‍ध कराने की दिशा में काम करने के लिए कहा गया है। वैक्‍सीन की कीमत 275 रुपये प्रति खुराक और 150 रुपये अतिरिक्त सेवा शुल्क तक सीमित रहने की संभावना है। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के निदेशक (सरकार और नियामक मामलों) प्रकाश कुमार सिंह ने 25 अक्टूबर को ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया को एक आवेदन दिया था जिसमें कोविशिल्ड वैक्सीन को नियमित बाजार में उतारने की मंजूरी मांगी गई थी।

Exit mobile version