Site icon Samagra Bharat News website

आरपीएन की बातें मात्र अफवाह, मैं भाजपा में नहीं जाऊंगा: लल्लू

समग्र समाचार सेवा
लखनऊ, 27 जनवरी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने आरपीएन सिंह पर बड़ा आरोप लगाया है, उन्होंने कहा है कि भाजपा नेता आरपीएन सिंह (पूर्व कांग्रेस नेता) प्रचारित कर रहे हैं कि मैं भाजपा में जाने वाला हूं। लल्लू ने कहा कि मैं स्पष्ट कर दूं कि मेरे खून के एक-एक कतरे में राहुल गांधी, कांग्रेस पार्टी का एहसान है। आरपीएन जो कह रहे हैं वह एकमात्र अफवाह है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह ने हाल में कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गए। आरपीएन सिंह के भाजपा में जाने के बाद कांग्रेस की नेता सुप्रिया श्रीनेत और यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने करारा प्रहार किया। वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने आरपीएन सिंह पर बड़ा आरोप लगाया है, उन्होंने कहा है कि भाजपा नेता आरपीएन सिंह(पूर्व कांग्रेस नेता) प्रचारित कर रहे हैं कि मैं भाजपा में जाने वाला हूं।

लल्लू ने कहा कि मैं स्पष्ट कर दूं कि मेरे खून के एक-एक कतरे में राहुल गांधी, कांग्रेस पार्टी का एहसान है। मैं राहुल गांधी का सिपाही बनकर काम करता रहूंगा और जब तक जियूंगा कांग्रेस में रहूंगा। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने आरपीएन पर हमला करते हुए कहा कि नई कांग्रेस में संघर्ष करने वाले ही रह सकते हैं। यूपी के जमीनी मुद्दे पर राहुल और प्रियंका गांधी के साथ हजारों कार्यकर्ता दिखाई देते हैं, लेकिन आरपीएन सिंह कभी नहीं दिखे।

Exit mobile version