Site icon Samagra Bharat News website

बूस्टर डोज तैयारः भारत-बायोटेक की नेज़ल वैक्सीन के ट्रायल को मंजूरी

समग्र समाचार सेवा

नई दिल्ली, 28 जनवरी। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) ने भारत बायोटेक की नेज़ल वैक्सीन को ट्रायल की मंजूरी दे दी है। इस वैक्सीन का इस्तेमाल बूस्टर डोज़ के तौर पर किया जाएगा। फिलहाल इसका ट्रायल 900 लोगों पर किया जाएगा। ये इस वैक्सीन की तीसरे डोज़ का ट्रायल होगा। कंपनी ने करीब 3 हफ्ते पहले DCGI की सबजेक्ट एक्सपर्ट कमेटी को ट्रायरल के लिए डेटा भेजा था। कहा जा रहा है कि नाक के जरिए दी जाने वाली इस वैक्सीन से ओमिक्रॉन के खिलाफ बचाव में लोगों को मदद मिलेगी।

दोनों खुराक लेने वालों को लगेगी वैक्सीन

कहा जा रहा है कि भारत बायोटेक ने उसकी नेज़ल वैक्सीन को बूस्टर डोज के तौर पर इस्तेमाल करने का प्रस्ताव दिया है। ये बूस्टर डोज उन्हें दिया जाएगा जिन्होंने पहले कोविशील्ड या फिर कोवैक्सीन की वैक्सीन ले रखी है। बता दें कि भारत में इसी महीने से फ्रंटलाइन में काम करने वाले लोगों को कोरोना वैक्सीन की तीसरी डोज़ दी जा रहा है।

इन लोगों पर होगा ट्रायल

भारत बायोटेक ने अपनी नेजल वैक्सीन बीबीवी154 को पहले से वैक्सीनेटेड लोगों में बूस्टर डोज के तौर पर इस्तेमाल करने का प्रस्ताव दिया है। वैक्सीन का क्लीनिकल ट्रायल ऐसे लोगों पर किया जाएगा जिन्होंने पहले से कोविशील्ड या कोवैक्सीन ले रखी है।

Exit mobile version