Site icon Samagra Bharat News website

विवादित बयान देने के मामले में श्वेता तिवारी के खिलाफ शामला हिल्स थाने में एफआईआर दर्ज

समग्र समाचार सेवा
भोपाल, 28 जनवरी। टीवी अभिनेत्री श्वेता तिवारी के विवादित बयान देने के मामले में उनके खिलाफ शामला हिल्स थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। एक्ट्रेस पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में धारा 95 A के तहत मामला दर्ज किया गया है। बता दें कि श्वेता ने राजधानी में अपनी अपकमिंग वेब सीरीज के प्रमोशन के दौरान मजाकिया लहजे में भगवान को लेकर एक विवादित बयान दिया था, जिसका वीडियो सामने आने के हेड- अभिनेत्री श्वेता तिवारी की मुश्किलें बढ़ीं, धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में एफआईआर बाद गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने जांच के आदेश दिए थे।

वेब सीरीज का प्रमोशन करने पहुंची थी श्वेता

 दरअसल श्वेता तिवारी अपनी टीम के साथ आने वाली वेब सीरीज का प्रमोशन करने पहुंची थी। शोस्टॉपर्स नाम की वेब सीरीज की शूटिंग भोपाल में होने वाली है। टीम के सदस्यों के साथ श्वेता एक प्रमोशन और एनाउंसमेंट इंवेट में शामिल हुई थीं, जहां मजाक करते-करते वो आपत्तिजनक बयान दे गयीं। श्वेता ने कहा था कि “ब्रा की साइज भगवान” ले रहे हैं।

मजाक विवाद में तब्दील हो गया

मजाक के तौर पर कही गई इस बात का वीडियो सामने आने के बाद मजाक विवाद में तब्दील हो गया और गृहमंत्री ने 24 घंटे के अंदर जांच रिपोर्ट मंगाई, जिसके बाद उन पर कार्रवाई करने के आदेश दिए। मीडिया के सामने मजाक करते समय श्वेता ने सौरभ राज जैन को भगवान कहा था। दरअसल सौरभ राज महाभारत में कृष्ण के रोल में थे जो कि अपकमिंग वेब सीरीज शोस्टॉपर्स में ब्रा फिटर का किरदार निभा रहे हैं।

Exit mobile version