Site icon Samagra Bharat News website

नोएडाः छुग्गियों में वोट मांगने पहुंची प्रियंका गांधी

gained momentum ahead of the polling to be held in Noida on February 10. Congress General Secretary Priyanka Gandhi Vadra

समग्र समाचार सेवा

नोएडा, 31 जनवरी। नोएडा में दस फरवरी को होने वाले मतदान से पहले चुनाव प्रचार ने जोर पकड़ लिया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को पार्टी उम्मीदवार पंखुड़ी पाठक के लिए नोएडा पहुंची। इस दौरान उन्होंने कई इलाकों में जाकर वोट मांगे। नोएडा सेक्टर 8 की झुग्गियों में भी कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने घर-घर जनसंपर्क किया। इस दौरान काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। घर-घर जनसंपर्क के दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा ने रीता और मंजू के घर में जाकर उनसे संवाद भी किया।

रोजगारों के लिए एक जॉब कैलेंडर तैयार करेंगेः प्रियंका

प्रियंका गांधी ने डोर टू डोर चुनाव प्रचार से पहले आशा, आंगनबाड़ी, उद्योगों से जुड़े लोग, फ्लैट बायर एसोसिएशन, किसान, महिलाओं, स्टार्ट अप से जुड़ी महिलाओं से बातचीत की। उन्होंने कहा कि हम विभिन्न रोजगारों के लिए एक जॉब कैलेंडर तैयार करेंगे और युवाओं बताएंगे कि हम उन्हें नौकरी कैसे देंगे।

तीन दशक बाद 403 सीटों पर चुनाव लड़ रही कांग्रेस

इस मौके पर उन्होंने कहा कि तीन दशक के बाद हम उत्तर प्रदेश में 403 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। जातिवाद और सांप्रदायिकतावाद फैलाने से सिर्फ राजनीतिक दलों का फायदा होता है। जनता का फायदा नहीं। इसलिए लोगों को विकास करने वाले जनप्रतिनिधि को चुनना चाहिए।

Exit mobile version